रायगढ़क्राइमछत्तीसगढ

बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या , आरोपी फरार

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले में एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वारदात के वक्त शख्स घर पर अकेला ही था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या की है और फरार हो गया है। बुजुर्ग के गले में चोट के भी निशान मिले हैं टुकूपारा रतनपुर निवासी सुकलाल राऊत (61 साल) मंगलवार को सुबह घर पर अकेला था। सुबह ही उसका छोटा भाई बुधूराम राऊत खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। बुधूराम खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के एक शख्स ने बताया कि तुम्हारा बड़ा भाई घर में मृत पड़ा हुआ है।

इसके बाद बुधूराम तुरंत ही मौके पर गया था। जहां उसने देखा कि सुकलाल राऊत की लाश घर में पड़ी हुई है।बुधूराम ने देखा कि सुकलाल के गला दबाकर हत्या की गई है। उसके गले में कुछ चोट के भी निशान हैं। जिसके बाद उसने बुधवार को मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। बुधूराम ने पुलिस को बताया है कि उसका बड़ा भाई अपने घर में अकेला रहता था। उसका कोई बेटा नहीं है। सुकलाल की पत्नी लकवा से पीड़ित है। जिसकी वजह से वह अपने मायके में ही रहती थी। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!