छतीसगढ़गरियाबंद

दुर्घटना बनी पहेली…, नेशनल हाइवे किनारे गड्ढे में मिली जली हुई कार, बंद दरवाजे और अंदर सवार भी नहीं!

गरियाबंद न्यूज धमाका – नेशनल हाइवे के किराने गड्ढे में सुबह-सुबह पूरी तरह से जली हुई कार नजर आई. कार का दरवाजा बंद था, और अंदर कोई सवार भी नहीं था. ऐसे में यह दुर्घटना आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी एक पहेली बन गई है. फिलहाल, पुलिस कार नंबर के सहारे पतासाजी करते हुए मामले की तह तक जाने में जुटी है.

आज सुबह नेशनल हाइवे में कोतवाली क्षेत्र में लावलीहुड कॉलेज के पास खाई में एक पूरी तरह से जली कार लोगों ने देखी. कार पूरी तरह से पलट हुई थी, जिसके चारों चक्के ऊपर थे. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की. कार के नंबर प्लेट में सीजी 13 AJ 9991 लिखा हुआ है, जो मंजू देवी अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है.

पशोपेश में पड़ी पुलिस

हादसा कैसे हुआ, कौन-कौन सवार थे, हादसे के बाद आखिर सवार लोग कहां गए…, इन बातों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ. आशंका है कि यह हादसा आधी रात को हुआ है, जिसकी वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. वहीं गाड़ी 10 फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे में मिली है, जिसके दरवाजे बंद, और अंदर एक भी सवार नहीं है. ऐसे में यह हादसा कई सवाल जन्म दे रही है. मामले में पुलिस भी अब तक कुछ भी कहने से बचते दिख रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!