छतीसगढ़बिलासपुर

दुकान मालकिन से छेड़खानी के बाद देवर से की मारपीट, आरोपी किराएदार गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका –दुकान में अवैध निर्माण का विरोध करने पहुंची मालकिन से छेड़खानी के बाद उसके देवर से किराएदार की पिटाई का मामला सामने आया है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, तोरवा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने डीपूपारा स्थित अपना मकान शेख शाबिर को किराए पर दिया है. महिला का आरोप है कि शेख शाबिर कई माह से न उसे किराया दे रहा है, और न ही दुकान खाली कर रहा है. इस बीच उसे बुधवार को जानकारी मिली कि शेख शाबिर दुकान में कुछ निर्माण कार्य करा रहा है. इस पर महिला ने दुकान में जाकर विरोध किया, तो शेख शाबिर ने गाली-गलौज करते हुए गले से दुपट्टा निकालते हुए धक्का देकर गिरा दिया था.

अगले दिन महिला के देवर ने घर के सामने से गाड़ी हटाने कहा तो शेख शाबिर ने उसके साथ बेरहमीपूर्वक मारपीट की है. इस घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. घटनाक्रम के बाद देवर की रिपोर्ट पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी शेख शाबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!