छतीसगढ़बिलासपुर

भिक्षुक महिला से ₹200 लेकर भागने वाले आरक्षक पर हुई कार्रवाई, SP ने किया निलंबित…

बिलासपुर न्यूज धमाका – रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में एक महिला से 200 रुपये लेकर भागने वाले आरक्षक पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है. जिसके बाद प्रशासन ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है जब आरक्षक सुरेश पांडेय ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर आया था. मंदिर परिसर में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली महिला खिख बाई से उसने ₹200 की चिल्लर मांगकर उसे अपने पास रख लिया और बाद में भाग गया. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और खबर लगने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!