छतीसगढ़डोंगरगढ़

मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे एसआई : 1983 बैच के अधिकारियों ने की पूजा- अर्चना

maa bamleshwari mandir

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में अविभाजित मप्र के 1983 बैच के एसआई अधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों ने मातारानी से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की। वहीं दर्शन के बाद अधिकारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि, पुलिस और जनता के बीच मित्रता की भावना ख़त्म हो रही है।

मीडिया से बात करते हुए सवाई सिंग नागर 1983 बैच के कप्तान ने पहले की पुलिस की कार्यशैली अभी के कार्यशैली में अन्तर बताते कहा कि, आज के समय में नए- नए साधन और तकनीकों के बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली में बदलाव आया है।  पहले की पुलिसिंग आत्मीय थी जो एक दूसरे से मिलकर कोई भी समस्या का हल निकालते थे। आगे उन्होंने कहा कि, आज की पुलिसिंग जो हैं देखा जाए तो कॉमर्शियल हो गई है।

maa bamleshwari mandir

पुलिसिंग से आत्मीयता ख़त्म हो रही है- कप्तान

बातचीत के दौरान कप्तान ने बताया कि, आज के समय में पुलिस काम से काम रखती है संबंधों को महत्त्व नहीं देती है. छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ हो रहे हादसों को लेकर कहा कि, आम जनता का पुलिस से आत्मीयता थी वो सब ख़त्म होती जा रही है। अब जनता पुलिस को सिर्फ पुलिस ही समझती है दोस्त नहीं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!