
रायपुर न्यूज धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया है।
कुछ महीने पहले ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नई एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद आज सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। यह मामला जुलाई 2024 में दर्ज हुआ था, जिसमें सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।



