छतीसगढ़रायपुर

रायपुर के जूक क्लब में विवाद के बाद शोएब ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रायपुर न्यूज़ धमाका – तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जूक क्लब में के बाहर विवाद के बाद शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्लब के पार्किंग में एक युवक की गाड़ी रिवर्स करने के दौरान विवाद हुआ। जिसके बाद शोएब और उसके दोस्तों ने युवक को पीट दिया। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शोएब रायपुर महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद बुधवार रात 11 बजे के आस-पास हुआ। शोएब अपने दोस्तों के साथ जूक क्लब-बार गया हुआ था। इस दौरान पार्किंग में गाड़ी बैक करने के दौरान मोमिन खान से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद शोएब और उसके दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शोएब ने युवक के गाल पर तमाचे जड़ दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतिबंधात्मक धारा में रातभर थाने में रखा गया

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधात्मक धाराओं में पुलिस ने उसे रातभर थाने में रखा। पुलिस गुरुवार को आरोपित शोएब को कोर्ट में पेश करेगी।

सिविल लाइन थाने में भी दर्ज है केस

इमरान मेघजी ने एक महीने पहले सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। उसमें शोएब ढेबर के साथ अन्य को आरोपित बनाया गया। वहीं युवती ने साइबर स्टाकिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!