छतीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर से सामने आई हॉस्टल की शर्मनाक तस्वीर, बिस्तर से टॉयलेट की सीट ढंककर सोने को मजबूर छात्र

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चे टॉयलेट की सीट ढंककर अपना बिस्तर लगाने को मजबूर हैं। वहीं बालिकाओं की नहाने की जगह के पास हॉस्टल के प्राचार्य ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। इसको लेकर सर्व आदिवासी समाज और आम आदमी पार्टी कहा है कि इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने वाले प्राचार्य पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की पड़ताल के लिए छोटेडोंगर रवाना किया गया है। एडीएम वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने कहा कि हॉस्टल में नहाने की जगह में सीसीटीवी कैमरा लगाने और बाथरूम में बच्चों के सोने की जानकारी मिली है। कलेक्टर बिपिन मांझी के दिशा निर्देश में सहायक आयुक्त को जांच के लिए छोटेडोंगर भेजा गया हैं। टीम की वापसी के बाद जांच के आधार पर कारवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!