छतीसगढ़रायगढ़

12 वीं के छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, हॉस्टल के बाथरूम में मिली बेहोश, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही 12 वीं की छात्रा की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को हार्ट अटैक आया था। घटना सोमवार को उस समय हुई, जब छात्रा श्रेया गबेल 17 वर्ष हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न निकलने पर उसकी सहेलियों को शंका हुई। सहेलियों ने बाथरूम में जाकर देखा तो श्रेया बेहोश पड़ी थी।


 सहेलियों ने तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचना दी और छात्रा को फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद वे रायगढ़ पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई सूचना दिए बिना छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बिना ही घर भेज दिया गया।

जूटमिल पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बिना छात्रा की मौत की वजह का सही पता नहीं चल पाया है। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि छात्रा की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है, हालांकि इस दावे की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!