छतीसगढ़भिलाई

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई नगर न्यूज धमाका – कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता का आज सुबह 6:50 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल बोरा, चंदूलाल चंद्राकर, वासुदेव चंद्राकर के खास समर्थक कांग्रेस के विश्वासपात्र कार्यकर्ता मोहनलाल गुप्ता आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। मॉर्निंग वॉक के उपरांत एक चाय दुकान पर चाय ले रहे थे, इसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और चाय दुकान पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे चार पुत्री दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मनोज गुप्ता, नितिन गुप्ता के पिता थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!