छतीसगढ़कोरबा

प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देख भड़का प्रेमी, ब्लेड से किया हमला – आरोपी गिरफ्तार

कोरबा न्यूज धमाका – कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को किसी अन्य लड़के के साथ देखकर आपा खो दिया और ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने के दौरान युवती को भी चोटें आईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती सूरज नगेसिया नामक युवक के साथ बस से उतरी थी। तभी मौके पर पहले से मौजूद युवती का प्रेमी मनोज सारथी वहां पहुंचा और दोनों को साथ देखकर गुस्से में आग-बबूला हो गया। देखते ही देखते उसने जेब से ब्लेड निकाल कर सूरज नगेसिया पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना तत्काल सीएसईबी पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक व युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मामले की तकनीकी जांच की जा सके।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

सवाल उठते हैं…

इस घटना ने फिर एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में रिश्तों को लेकर असहिष्णुता और गुस्से पर काबू न रख पाने की प्रवृत्ति किस हद तक बढ़ रही है। कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं हो सकता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!