अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन पर हमला करने का ले चुके हैं निर्णय, जो बायडेन का बड़ा दावा

न्यूज़ धमाका :-रूस और यूक्रेन के बीज जारी तनाव में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं नजर आ रही है। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन के दावे ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने  कहा कि उन्हें ‘यकीन’ है कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आने वाले वक्त में यूक्रेन पर आक्रमण करने का निर्णय लिया है। बायडेन ने कहा कि उनके पास ‘यह मानने के कारण हैं’ कि ‘आने वाले दिनों’ में ऐसा होगा और राजधानी कीव पर भी हमले होंगे। बायडेन ने हमले की सूरत में रूस पर कड़े आर्थिक तथा राजनयिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दोहराई और अपने निर्णय पर फिर से विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी यह सुनिश्चित करने के लिए पहले से कहीं अधिक एकजुट हैं कि रूस को आक्रमण की कीमत चुकानी पड़ेगी।

इससे पहले अमेरिका लगातार यह कह रहा था कि वह पुख्ता तौर पर नहीं कह सकता कि पुतिन ने बड़े पैमाने पर आक्रमण करने का अंतिम निर्णय ले लिया है। बायडेन ने कहा कि आकलन बदला है। उन्होंने इस आकलन के लिए अमेरिका की ‘अहम खुफिया क्षमता’ का जिक्र किया और कहा‘‘ इस क्षण मुझे यकीन है कि उन्होंने निर्णय ले लिया है। हमारे पास यह मानने का कारण है।’’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!