छतीसगढ़रायपुर

रायपुर IG ने ली ASP, CSP और सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक: राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर जमकर लगाई फटकार, काम में लापरवाही के चलते पंडरी थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 1 नवंबर की रात से अब तक सिर्फ राजधानी में अलग-अलग वारदातों में 7 लोगों की हत्या कर दी गई। इन वारदातों के बाद आईजी अमरेश मिश्रा ने आज देर शाम एएसपी, सीएसपी और सभी थाना प्रभारियों की आपात बैठक ली। इस दौरान आईजी ने एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और शहर में सख्त पुलिसिंग करते हुए गुंडों और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने काम में लापरवाही के चलते पंडरी थाना प्रभारी मल्लिका बैनर्जी को निलंबित कर दिया।

बता दें कि इस बैठक से पहले रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने 24 घंटे के भीतर शहर के चार से पांच थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने डी.डी नगर थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत को एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने को लेकर शो कॉज नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में थानों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारियों को जमकर फटकार लगाईं है।

इस वजह से पंडरी थाना प्रभारी को किया निलंबित

विधानसभा थाने में चोरी का अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में पंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी का माल जब्त किया था, लेकिन पंडरी थाना ने न तो विधानसभा थाने को इस बारे में जानकारी दी और न ही कोई कार्रवाई की। इस लापरवाही और उदासीनता के कारण आईजी अमरेश मिश्रा ने निरीक्षक मल्लिका बैनजी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

SSP ने तिल्दा थाना प्रभारी को हटाया

SSP रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने तिल्दा में बढ़ते अपराधों के नियंत्रण में शिथिलता बरतने पर तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। इसके अलावा अगले एक साल के लिए असंचयी प्रभाव से उनकी वेतनवृद्धि रोके जाने का दंड दिया है। हालांकि इसका प्रभाव उनके भविष्य की वेतनवृद्धि और पेंशन आदि पर नहीं पड़ेगा। वहीं, प्रभारी जिला रायपुर विशेष शाखा निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम को तिल्दा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!