छतीसगढ़रायगढ़

एक्शन में रायगढ़ पुलिस : बंटी साहू समेत साथियों पर FIR दर्ज, दर्जनभर आरोपी लिए गए हिरासत में

FIR lodged against the accused

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस ने कुख्यात बदमाश बंटी साहू और उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मारपीट और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले के मुख्य आरोपी बंटी साहू की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग टीम बनाकर जांच कर रही है। 

नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश

वहीं बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने लवन बाजार सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर पकड़ा। जहां इनके पास 500, 200 और 100 के कुल 6400 रुपये नकली नोट बरामद किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रिंटर मशीन, प्रिंटर कागज की सहायता से 100, 200 एवं 500 रुपये के नकली नोट छापते थे। वहीं आरोपियों से पूछताछ पर विनायक नगर भटगांव रायपुर में स्थित किराए के मकान से 2,26,000 रूपये नकली नोट भी बरामद किया गया। इसके अलावा नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटर कागज और 2,32,400 रुपये के नकली नोट बरामद किया गया है। 

नकली नोट सप्लायर गिरफ्तार 

उल्लेखनीय है कि, फरसगांव पुलिस  ने एक आरोपी को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि, नकली नोट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी राजेश सोरी को नकली नोट की सप्लाई करने वाला पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी प्रेमानंद सरकार उत्तराखंड का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 500 के 09 नकली नोट कुल 04 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। इस तरह से पुलिस को अंतर्राजीय नकली नोट सप्लाई करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!