छतीसगढ़कोरबा

जलभराव से बढ़ी मुसीबतें, बहने लगी कार

car floating in water

कोरबा न्यूज़ धमाका –भारी बारिश के चलते कोरबा जिले का पंडित रविशंकर शुक्ला नगर जलमग्न हो गया है। पोडीबहार और पंडित रविशंकर शुक्ला नगर को जोड़ने वाले सड़क पर कार चालक अपनी लापरवाही के चलते पानी में बह गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो दो दिन पहले की है। कार सवार कौन है और वह कहां जा रहा था अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हादसे में वह बड़ी मुश्किल से बच पाया

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं देते ध्यान 

हर साल बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। बारिश के चलते जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। घरों में पानी भर जाता है और ज्यादा जलभराव के चलते गाड़ियां भी बहने लगती है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं इस वजह से हर साल मुसीबतें बढ़ती जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!