छतीसगढ़बालोद

गर्भवती पत्नी गई मायके तो पहले से बना रखा अश्लील वीडियो कर दिया वायरल, मामला पुलिस तक पहुंचा

बालोद न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करता था। दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। यह मामला दल्लीराजहरा थाना का है। जिसमे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अक्टूबर 2024 में बनाया था अश्लील वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया। फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया। जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की। इस अपराध पर अब जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!