छतीसगढ़गरियाबंद

नहर में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार सुबह युवक की लाश नहर में तैरते मिली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई. घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला. शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!