छतीसगढ़बिलासपुर

पुलिस ने 52 परियों पर दांव लगा रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, नकदी समेत 4 बाइक जब्त

 तखतपुर न्यूज धमाका – पुलिस ने नगचुई स्थित नीलगिरी प्लॉट में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने इस पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जब दबिश दी, तो जुआरी ताश की पत्तियां पर दाव लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में संलिप्त आरोपियों से 15,000 हजार रूपये नकद और चार मोटरसाइकिल जब्त की है।

बता दें कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते जुआ के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!