छतीसगढ़बिलासपुर

बीच सड़क बर्थ डे मना रहे युवकों पर पुलिस ने जमकर की पिटाई और भेजा जेल…

Bilaspur News: बीच सड़क बर्थ डे मना रहे युवकों पर पुलिस ने जमकर की पिटाई और भेजा जेल...

बिलासपुर न्यूज धमाका – बीच सड़क ट्रैफिक जामकर बर्थडे मना रहे युवकों को पुलिस ने जमकर धुनाई की है। समझाइश के बाद भी जब युवक पुलिस को ही आंखें तरेरने लगे तब ऐसे युवाओं की जमकर पिटाई कर दी। साथियों को पिटता देखकर युवक बाइक छोड़कर भागे। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही सड़क के बीचो-बीच खड़े 15 बाइक को जब्त कर लिया है। सभी बाइक सरकंडा थाना परिसर में खड़ी हुई है।

हाई कोर्ट के कड़े रुख और स्पष्ट दिशा निर्देश के बाद भी बीच सड़क केक काटते हुए जन्म दिन मनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर शहर में सामने आया है।बीती रात तकरीबन साढ़े 9 बजे राजकिशोर नगर स्थित BSNL कार्यालय के सामने 15 से ज्यादा युवक बीच सड़क मोटर साइकिल खड़ी कर व घेरा बनाकर केक काटते हुए जश्र मना रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख युवाओं में भगदड़ मच गई। गिरफ्तारी से बचने अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़ कर भागने लगे। इस बीच पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही मौके पर मौजूद 15 मोटर साइकिल भी जब्त कर थाने ले आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जबकि मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भेजे गए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल

अटल आवास लिंगियाडीह निवासी इरफान अली 22 वर्ष, सतीश उर्फ मोन्टू यादव 29 वर्ष, तुलसी आवास रोजकिशोर नगर निवासी इब्राहिम डेविड बेलाडरेस 24 वर्ष व टिकरापारा निवासी आकाश ठाकुर 19 वर्ष शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!