छतीसगढ़बलौदाबाजार

भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की मदद कर रहे राहगीरों और पुलिसकर्मी को रौंदकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police Station Palari

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल लोगों की मदद कर रहे राहगीरों और पुलिसकर्मी को रौंद कर फरार हुए आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी-गिर्रा मार्ग की है।

मिली जानकारी अनुसार, कुसमी-गिर्रा सड़क मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना पर थाना पलारी की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद दो घायल व्यक्तियों की मदद के लिए पुलिसकर्मी और अन्य लोग उन्हें वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी पलारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रूजर फोर्स वाहन (क्रमांक CG22 U0958) ने लापरवाहीपूर्वक लोगों को रौंद दिया। 

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर हो गई मौत

इस हादसे में सोनू चौहान नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पलारी थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक परमेश्वर कुर्रे ग्राम ग़बोद थाना पलारी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 143/2025 के तहत धारा 281, 125(ए), 105 बीएनएस और 184 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार 7 मई को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!