बिलासपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छेड़छाड़ कर युवती के साथ मारपीट करने के आरोपितों को तखतपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देवतरा में पीिडता अपनी सहेली के साथ 24 जनवरी को दोपहर स्कूल गई थी। वहीं पर आरोपित योगेश कौशिक, सूर्यकांत साहू, नमन दिवाकर तीनों देवतरा निवासी युवती के साथ छेड़खानी किए थे। विरोध करने पर मारपीट डंडे से युवती के साथ आरोपितों ने मारपीट की थी।

ALSO READ : सभी जिलों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1156 वारंटी को पकड़ा

तखतपुर थाने में प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 341, 354, 294, 323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। बिलासपुर एसपी के निर्देशानुसार तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने टीम बनाकर 24 घंटे में ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!