छतीसगढ़कोरबा

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 बच्चे और 3 महिलाएं नहर के तेज बहाव में लापता

korba accident

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 5 लोग लापता हो गए, इसमें 2 बच्चे और 3 महिलाएं शमिल है। पिकअप में सवार कुछ लोग जैसे -तैसे कर बाहर निकल आए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  

जानकारी के अनुसार, रविवार को सक्ती जिले के ग्राम रेड़ा निवासी कई ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम खरहरी जा रहे थे तभी कोरबा जिले के मुकुंदपुर मड़वा रानी के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 5 लोग लापता हो गए, इसमें 2 बच्चे और 3 महिलाएं शमिल है। पिकअप में सवार कुछ लोग जैसे -तैसे कर बाहर निकल आए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश में जुट गई।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!