छतीसगढ़सक्ती

नहर में गिरी पिकअप : 18 लोगों का किया गया रेस्क्यू, 2 मासूम बच्चों की तलाश जारी 

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देर रात 20 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद इसकी सूचना SDRF को दी गई। जिसके बाद SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 18 लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं 10 घंटे बाद भी 6 साल और 2 साल के मासूम बच्चे अब तक नहीं मिले हैं।जिनकी तलाश जारी है। सभी लोग जगराता कार्यक्रम देखने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बैलाचुआ से सलिहाभांठा, मोहगांव के पास यह हादसा हुआ है. एक परिवार के 20 लोग जगराता देखने के लिए जा रहे थे। तभी पिकअप अनियांत्रिंत होकर नहर में जाकर गिर गई। वहीं गाड़ी का ड्राइवर नशे में धुत होकर ड्राइवर ड्राइव कर रहा था। सूचना मिलने के बाद नगरदा पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

लापता बच्चों की तलाश जारी 

हादसे के 12 घंटे बाद दो बच्चे अभी भी लापता हैं। वहीं नहर में डूबे बच्चों की रेस्क्यू करने के लिए गोताखोरों की टीम पहुंची हैं। देर रात पिकअप में सवार होकर 20 लोग जगराता कार्यक्रम देने जा रहे थे। वहीं मौके पर नगरदा पुलिस की टीम मौजूद है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!