छतीसगढ़बलौदाबाजार

सोशल मीडिया पर हीरोगिरी पड़ी महंगी : नकली पिस्तौल हाथ में लेकर डाली तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – आजकल सोशल मीडिया का उपयोग हर व्यक्ति कर रहा है, लेकिन इसकी लापरवाही कभी-कभी गंभीर परिणाम ला सकती है। ऐसा ही मामला बलौदाबाजार के इंदिरा कॉलोनी में सामने आया है। दीपक वर्मा नाम के युवक को इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल दिखाकर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

रौब दिखाने के लिए नकली पिस्तौल के साथ फोटो अपलोड 

दीपक वर्मा ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। दीपक ने ये तस्वीरें लोगों को भयभीत करने और सोशल मीडिया पर अपनी एक विशेष छवि बनाने के उद्देश्य से डाली थीं। इस तरह के कृत्य से समाज में भ्रांति फैलाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

साइबर सेल की सतर्कता, आरोपी की गिरफ्तारी

साइबर सेल बलौदा बाजार ने दीपक वर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखी और आज बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने माना कि वह अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर रौब जमाने और खुद को खास दिखाने के लिए डाल रहा था। पुलिस ने दीपक से नकली पिस्तौल जप्त की और उसे प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी कोतवाली में बंद कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!