छतीसगढ़सूरजपुर

आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या : विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम, कड़ी कार्रवाई की कर रहे मांग

People blocked the road in protest against the murder

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बदमाश ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

दरअसल, आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़कर पत्नी और मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। हत्या से पहले बदमाश ने कोतवाली के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बदमाश ने आरक्षक पर खौलता तेल फेंका 

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले बदमाश कुलदीप साहू ने सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ घनश्याम सोनवानी पर गर्म तेल फेंक दिया था। घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी। अपनी ड्यूटी खत्म कर आरक्षक पास ही के एक दुकान में चाय पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर आदतन बदमाश कुलदीप साहू से उसकी बहस हो गई। इसके बाद कुलदीप ने गुस्से में आकर पास ही के होटल के चूल्हे पर कढ़ाई में चढ़े खौलते तेल को आरक्षक पर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद आरक्षकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी कुलदीप साहू मौके पर से फरार हो गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!