बिलासपुरछत्तीसगढ

पटवारी और तहसीलदार पर 30 हजार रुपए की मांग का आरोप

बिलासपुर न्यूज़ फौती उठाने के नाम पर 30 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाते हुए पटवारी और तहसीलदार की शिकायत राजस्व सचिव से की गई है। कहा गया है कि उनका आवेदन तीन महीने से लटकाकर रखा गया है।27 खोली बिलासपुर निवासी विक्रम सिंह ने अपने शिकायत में कहा है गनियारी तहसील के ग्राम भरारी, मोहनभाठा में उनकी पैतृक जमीन है। पिछले 21 अप्रैल 2021 को उनके पिता रामनाथ सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। पिता की मौत के बाद जमीन माता शीतला देवी, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह और राकेश सिंह के नाम पर करने के लिए आवेदन किया है। आवेदन किए 3 महीने से ज्यादा हो रहे है लेकिन उस पर निराकरण नही किया जा रहा है। तहसील कार्यालय में न तो तहसीलदार शिल्पा भगत मिलतीं है और न ही गांव जाने पर पटवारी पूनम पांडेय मिलती है। आवेदक विक्रम सिंह का आरोप है कि एक दिन पटवारी मिली तो उसने तहसीलदार को देने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद ही काम होने की बात की। विक्रम सिंह ने अपने शिकायत में यह भी कहा है कि तहसीलदार शिल्पा भगत का ट्रांसफर बलौदाबाजार हो गया है लेकिन अभी तक प्रभार किसी को नहीं दी है

अगला खबर – कांग्रेसी नेता मदन मित्त्ल और उनकी पत्नी की मौत में हुआ नया खुलासा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!