छतीसगढ़धमतरी

धान लदा ट्रैक्टर पलटा : ख़राब रास्ते के कारण आए दिन हो रहा हादसा, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

 नगरी- सिहावा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नगरी- सिहावा में धान से लदा हुआ ट्रैक्टर खरीदी केंद्र के सामने पलट गया। बेलरबहारा धान खरीदी केंद्र के सामने के रास्ते में जगह- जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि, मंडी व्यवस्था के नाम पर सिर्फ बातें होती है काम नहीं। 

दरअसल, यह हादसा बेलरबहारा धान खरीदी केंद्र के पास हुआ है। एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार ऐसी घटना देखने को मिली है। आज सुबह ग्राम मेचका के किसान लक्ष्मण अपने धान को लेकर खरीदी केंद्र लेकर आ रहा था। तभी खरीदी केंद्र के पास रास्ता ठीक न होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जर्जर रास्ते के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। 

प्रशासन को सुध नहीं 

किसानों का कहना है कि, दो बार घटना होना मतलब बड़ी घटनाओं संकेत की ओर जाता है। मंडी व्यवस्था के नाम से सरकार की ओर पैसा आता है मगर खर्च कहां होता है। मंडी गेट के सामने गड्ढे होने की वजह से दो बार ट्रैक्टर पलटी हो चुका है। लेकिन हादसे को देखते हुए भी प्रशासन को कोई सुध नहीं है। अधिकारी आ रहे हैं जा रहे हैं, लगता है बड़ी घटना होने के बाद ही उनकी नींद खुलेगी। हादसे को देखते हुए किसानों ने जल्द ही रास्ते की मरम्मत करने की प्रशासन से मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!