छतीसगढ़रायपुर

मेकाहारा से एक दिन का बच्चा चोरी, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार, ट्रेन से बिलासपुर भगाने के फिराक में थे आरोपी

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी महिला ने खुद के बेटे को भी मेकाहारा में एडमिट कराया था। फिर वो लगातार अस्पताल में घूम कर बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रही थी। भरोसा जीतकर एक दिन का बच्चा चोरी कर लिया था। महिला बिलासपुर भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही दो आरोपी महिलाओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, पुलिस को 4 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे मेकाहारा के डिलीवरी वॉर्ड से एक दिन का बच्चा चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। मेकाहारा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, जिसमें दो महिलाएं नजर आई। एक महिला के हाथ में बच्चा था।

मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यमन देवांगन तत्काल पेट्रोलिंग टीम लेकर रेलवे स्टेशन रवाना हुए। वही मेकाहारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी में महिला के भागने के रूट को फॉलो करने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 में दोनों आरोपी महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में थी। इस मामले में पुलिस ने रानी साहू, पायल साहू और राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!