छतीसगढ़बलरामपुर

सब्जी की आड़ में शराब तस्करी : चेकिंग के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, 61 पेटी शराब बरामद 

Illicit liquor recovered

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। जहां पर एक पिकअप में  61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरकर ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप को जब्त किया है। 

दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस की टीम जब वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सब्जी की आड़ में एक पिकअप में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। वहीं मौके से पुलिस ने पिकअप से करीब 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया। जांच में पुलिस ने पाया कि, मध्य प्रदेश से शराब को छत्तीसगढ़ में बेचने के उद्देश्य से लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। 

अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग 

वहीं बीते सप्ताह बलौदाबाजार जिले के गांव-गांव में हो रहे अवैध शराब बिक्री से महिलाएं और युवा सबसे अधिक प्रभावित हो रहे थे। इस मामले में जिले के अर्जुनी, टोनाटार, भद्रपाली सहित कई गांवों की भारत माता वाहिनी की महिलाएं एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं थी। उन्होंने गांवों में कोचियों द्वारा शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। 

आधा दर्जन से अधिक घरों में बिक रही थी अवैध शराब 

महिलाओं ने बताया था कि, शराब विक्रय से उनका जीवन कठिन हो गया है। युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं और गांव में विवाद बढ़ रहे हैं। शराब माफिया विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं। महिलाओं का कहना है कि, आधा दर्जन से अधिक घरों में अवैध शराब बिक रही है। हालांकि शासकीय शराब दुकानें थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!