Uncategorizedरायपुर

फिल्म में काम देने पर मिलेगा दो करोड़ तक अनुदान छत्तीसगढ़ में शूटिंग करने और स्थानीय कलाकारों को

छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत शूटिंग करने और फिल्म में 20 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों को काम देने पर मिलेगा एक करोड़ अनुदान।

 छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में शूटिंग करने और स्थानीय कलाकारों को फिल्म में अभिनय का अवसर देने वाले फिल्मकारों को एक से लेकर दो करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्मों से जुड़े निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री एवं अन्य कलाकारों को भी पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गई है। छत्‍तीसगढ़ में संस्कृति विभाग ने नई फिल्म नीति बनाई है, जिसे सरकार ने मंजूरी भी दे दी है।https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.479.1_en.html#goog_1898979Ads by Jagran.TVइस संबंध में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि नई फिल्म नीति के तहत केवल 30 दिनों में अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत शूटिंग करने और फिल्म में 20 प्रतिशत स्थानीय कलाकारों को काम देने पर एक करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। 75 प्रतिशत शूटिंग करने पर 1.75 कररुपये मिलेगा। एक साल में कुल 20 फिल्मों को अनुदान दिया जाएगा।राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म को एक से पांच करोड राष्ट्रीय पुरस्कार कैटेगरी वाली फिल्म को एक करोड़ दिया जाएगा। यह पुरस्कार किसी भी एक कैटेगरी जैसे सर्वोत्तम फिल्म, निदेशक, अभिनेता, अभिनेत्री को मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कैटेगरी वाली फिल्म को पांच करोड़ दिया जाएगा।इसी तरह छत्तीसगढ़ का प्रचार करने अथवा स्थानीय भाषा, बोली, संस्कृति, खानपान, हस्त शिल्प, को बढ़ावा देने वाली फिल्म को भी अनुदान मिलेगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बनने वाली ओटीटी फिल्म, टीवी धारावाहिक, सिनेमाघरों, मल्टी प्लेक्स, फिल्म स्टुडियो, फिल्म प्रशिक्षण केंद्र बनाने अनुदान मिलेगा। देश के प्रतिष्ठित फिल्म प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पाने वालों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!