छतीसगढ़गरियाबंद

अवैध संबंध का शक और कर दिया मर्डर: भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, मां से अवैध संबंध के शक में उतारा मौत के घाट

 गरियाबंद न्यूज धमाका – जिले में कुछ दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। आपको बता दे कि, छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी में शनिवार को एक युवक की लाश मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने संदिग्ध भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार पिपरछड़ी के अमलीपारा निवासी अर्जुन सिंह कमार का शव संदिग्ध अवस्था में उसके बड़े भाई हीरा सिंह के घर पर शनिवार को मिली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान मृतक के भतीजे शंकर लाल कमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया।

शंकर ने बताया कि मां कौशिल्या और चाचा अर्जुन कमार के बीच अवैध संबंध है ऐसा उसे शक था। इसी शक की वजह से उसने अपने चाचा अर्जुन के सर पर लोहे के राड से हमला कर दिया। अर्जुन खून से लथपथ होकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शंकर कमार के विरूद्व धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!