छतीसगढ़कोंटा

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम :  जवानों ने IED को किया डिफ्यूज, चपेट में आने से एक जवान घायल 

कोंटा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोंटा में सुरक्षाबल के जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने IED बरामद कर डिफ्यूज किया। नक्सलियों ने जवानों को मारने के इरादे से IED बिछाया था। वहीं IED की चपेट में आने से एक DRG जवान घायल हो गया है। यह पूरी घटना चिंतलनार थाना क्षेत्र की है।

दरअसल एरिया डोमिनेशन के लिए CRPF- 74 और 226 बटालियन की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। इस दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में नक्सलियों प्रेशर आईडी लगा रखा था। जवानों ने एक नग आईईडी को बरामद किया। जिसके बाद IED को सुरक्षित ढंग से डिफ्यूज कर दिया गया।

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

वहीं दूसरी ओर तुमालपाड-रायगुडेम के बीच आईईडी की चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। तुमालपाड- रायगुडेम के बीच ब्लास्ट में जवान पोडियाम विनोद घायल हुआ है। घटना चिन्नाबोडकेल गांव के पास की है। वहीं घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!