छतीसगढ़बिलासपुर

ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे सीएम साय ,अब रेलगाड़ी से भी करेंगे प्रदेशभर का दौरा 

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब ट्रेन से प्रदेश के विविध क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सीएम साय रविवार शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर पहुंचे। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को अचानक  देखकर लोगों की खुशियों का ठिकाना न रहा। उन्होंने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। महिलाओं ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने हम महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हुई। मुख्यमंत्री साय ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और उन्हें शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि,  ट्रेन यात्रा मेरे लिए नई नहीं है। विधायक एवं सांसद रहते हुए मैंने अनेक बार ट्रेन यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन से यात्रा करने का आनंद यह है कि बहुत से नए लोगों से परिचय होता है, उनसे आत्मीय  मुलाकात होती है और ऐसा लगता है कि बहुत बड़े परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हों।  मुख्यमंत्री  साय ने भी गर्मजोशी से उनसे मुलाकात कर बातचीत की। इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

साय ने रेलयात्रियों का जीता दिल

मुख्यमंत्री साय की रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। बातचीत के दौरान उन्होंने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चर्चाएं भी की। मुख्यमंत्री ने 65 वर्षीय रेखा पाली से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा का जिक्र भी किया। इस खास मौके पर रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं यात्री 45 वर्षीय शिखा से भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा की। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का सबसे रोचक संवाद 4 वर्षीय समायरा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने समायरा को चॉकलेट दिया और उससे ढेर सारी बातें की। उन्होंने समायरा के आग्रह पर ऑटोग्राफ दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!