छतीसगढ़बीजापुर

नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की हत्या, दिनदहाड़े उन्होंने वारदात को दिया अंजाम

बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तिमेनार में नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की हत्या कर दी। दिनदहाड़े उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई सुदरू कारम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह पूरा मामला मिरतूर थाना क्षेत्र का है। 

उल्लेखनीय है कि, दबाव और बैकफुट के दावों के बीच पिछले चार दिनों में नक्सलियों ने लगातार तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। नक्सलियों ने पहली हत्या गंगालूर के पूसनार में, दूसरी हत्या जांगला के जैगुर में और आज तीसरी हत्या तिमेनार में की है। 

मुखबिरी के आरोप में की थी ग्रामीण की हत्या 

वहीं गुरूवार 22 अगस्त को नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूसनार गांव में रहने वाले लांचा पूनेम पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल पर पर्चा फेंककर गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी भी ली।

जनअदालत लगाकर युवक को दी थी फांसी की सजा

वहीं सोमवार 26 अगस्त को भी नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर भैरमगढ़ के जैगुर निवासी सीतु मंडावी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाया था। इसके बाद भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!