राजगढ़

MP : नवजात को झाड़ियों में फेंका , शरीर में धंदे थे कांटे

राजगढ़ न्यूज़ धमाका/// जिले से सोमवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां नालाझिरी गांव में एक दिन की बच्ची झाड़ियों के बीच कांटों में उलझी हुई मिली।बच्ची को रोता सुन जब लोग वहां पहुंचे तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। बच्ची के शरीर पर कांटे चुभे हुए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई अरुंधति, महिला कॉन्स्टेबल इतिश्री और कॉन्स्टेबल सतीश त्यागी को तत्‍काल मौके पर पहुंचे। महिला कॉन्स्टेबल ने बच्ची के जिस्म में गड़े कांटे को एक-एक बाहर निकाला।

इसेक बाद फूल सी कोमल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। बच्‍ची को झाड़‍ियों में देख एसआई ने तत्काल उसे एक कपड़े में उठा लिया। जैसे ही उन्होंने उसे हाथ में लिया, वह जोर-जोर से रोने लगी। उन्होंने पीछे देखा तो शरीर में कई कांटे चुभे नजर आए। उन्होंने कांटे निकालकर तत्काल एंबुलेंस की मदद से सुठालिया अस्‍पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने यहां बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बच्ची ठीक है, उसे देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!