छतीसगढ़भाटापारा

विधायक की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त : परिवार के साथ जा रहे थे गंगा स्नान करने, रास्ते में हुए हादसे का शिकार  

भाटापारा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के भाटापारा कांग्रेस विधायक इन्द्र साव की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। यूपी के सोनभद्र के बहमनी थाना के पास उनकी कार और ट्रक में जोरदार भिंड़ंत हो गई। जिससे इंद्र साव और उनके परिजन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक इंद्र साव अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना रविवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, उनके हाथ में चोट आई है। PSO को गंभीर चोटें आई हैं, उनकी पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं। 

विधायक समेत कई लोग हुए घायल 

कार पर विधायक इंद्र साव, उनकी पत्नी, 2 बेटी, दो महिला रिश्तेदार और PSO टुकेश्वर यादव, ड्राइवर द्वारिका साहू समेत कुल 8 लोग सवार थे। हालांकि, इस हादसे में सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!