छतीसगढ़बिलासपुर

कॉलेज छात्र से बदमाशों ने की मारपीट, ईंट मार फोड़ा सिर

बिलासपुर न्यूज धमाका – न्यायधानी बिलासपुर में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। बाइक सवार दो युवक एक कॉलेज छात्र को कार से निकालकर पीट रहे। छात्र के सिर में ईंट भी बदमाशों ने मारी। छात्र लहूलुहान हो गया। बदमाशों के द्वारा कई बार ईंट फेंकी गई जिसमें छात्र बाल–बाल बचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में कल देर रात साढ़े ग्यारह बजे यह मामला घटित हुआ। 19 वर्षीय छात्र तरनजीत सिंह नोत्रा एसबीटी कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। कल रात साढ़े ग्यारह बजे छात्र अपनी कार क्रमांक CG 10 bj 1707 में शादी से वापस लौटा। वह अपने मामा बल्लू सिंह एवं गुरदीप सिंह नागरा को घर में छोड़ वापस हेमू नगर शादी में जाने के लिए कार मोड रहा था। उसी समय मन्नू चौक वाली रोड से मोटर साइकिल में सवार दो अज्ञात लोग अपने बाइक में तेजी से आए, जिनको देख कर छात्र ने अपनी कार रोक दी। बाइक की टक्कर कार से होते होते बची। बावजूद इसके दोनों बाइक चालकों ने अश्लील गाली–गलौच करते हुए छात्र को कार से बाहर निकाल कर मारपीट की।

दोनों बदमाश छात्र को ईंटे फेंक कर मारने लगे। इसके अलावा हाथ-मुक्के से भी मारपीट की। ईंट की चोट से छात्र का सर फट गया और खून बहने लगा। वही कर की ड्राइवर साइट शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया और कार भी डैमेज हुआ। छात्र ने अपनी शिकायत में बताया है कि गले में पहने नग सोने की चेन में से एक नग सोने की चेन मारपीट के दौरान गायब हो गई। बदमाश उसके घर पर भी पथराव करने लगे। छात्र की दीदी और पिता के आने पर बदमाश बाईक से भाग निकले।

बता दे कि न्यायधानी बिलासपुर में यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में ही पेंट दुकान में घुसकर मारपीट का, पुराने बस स्टैंड में बदमाश के तलवार लहराने का और सरकंडा थाना क्षेत्र में भी मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस की कार्यवाहियों के बावजूद भी लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!