छतीसगढ़

नाबालिग ने की आत्महत्या, परिजनों ने फोन चलाने से रोका तो लगा ली फांसी

बतौली न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बतौली में परिजनों को अपने ही बेटे को फटकार लगाना भारी पड़ गया। नाबालिक छात्र को मोबाइल चलाने से मना किया तो गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दिनभर फ़ोन में ही लगा रहता था जिसके कारण परिजन उसे अक्सर पढ़ाई के लिए कहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर का है। जहां के कसाईडीह में एक नाबालिग को उसके पिता विक्रम सिंह ने मोबाइल चलाने को लेकर फटकार लगाई। नाबालिग दिनभर मोबाइल में ही लगा रहता था।

पेड़ पर फांसी के फंदे से झूली 

नाबालिग को परिजनों की नसीहत इतनी बुरी लगी की उसने आत्महत्या कर जीवन ख़त्म करने की ठान ली। जिसके चलते वह गुस्से में आकर जंगल में जाकर पेड़ पर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस की टीम नहीं पहुंच पाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!