छतीसगढ़रायपुर

सड़क हादसे में मंत्री नेताम घायल : बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त पिकअप से टकराई कार, निजी अस्पताल में भर्ती 

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े आदिवासी चेहरे, सरगुजा के कद्दावर नेता और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए। बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौटते वक्त उनकी कार को एक पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में उनकी कलाई फ्रैक्चर हो गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, श्री नेताम शुक्रवार को कवर्धा जिले के दौरे पर थे। वहां से देर शाम लौटते वक्त उनका काफिला बेमेतरा के रेसट हाउस में रुका। वहां से निकलते ही थोड़ी देर में ही हादसा हो गया। उनका काफिला जैसे ही हाईवे पर जेवरा गांव के पास पहुंचा उनकी कार को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप से टकराकर मंत्री नेताम की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में श्री नेताम की कलाई फैक्चर होने के अलावा उन्हें सिर पर भी चोट आई है। 

निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए

हादसे के तुरंत बाद मंत्री राम विचार नेताम को रायपुर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उनका सिटी स्कैन किया, जिसका नतीजा नार्मल बताया गया है। वहीं उनकी कलाई पर फैक्चर बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं राजधानी रायपुर तक हादसे की सूचना पहुंचते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम समेत तमाम मंत्री और बड़े भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने लगे।  

चिंता की कोई बात नहीं : सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री नेताम से मिलने के बाद मीडिया को बताया कि, चिंता की कोई बात नहीं है। श्री नेताम की हालत सामान्य है। उनके साथ जो एक और शख्स से थे उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट आई है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने हास्पिटल से निकलकर बताया कि, मंत्री से मेरी हाय हैलो हुई है। उनकी हालत ठीक है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!