मुंगेली न्यूज धमाका – जिले में बड़ा हादसा हो गया है. गुरुवार शाम निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिर गयी. जिसकी चपेट में कई मजदुर आ गए हैं. 25 से ज्यादा मजदुर दब गए हैं. वहीँ आधा दर्जन मजदूरों के मौत की खबर है.
जानकारी के मुताबिक़, हादसा सरगांव स्थित निर्माणाधीन कुसुम प्लांट फैक्ट्री में हुआ है. कुसुम प्लांट में लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री है. गुरुवार को फैक्ट्री निर्माण का कार्य चल रहा था. कई मजदुर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. तभी अचानक फैक्ट्री की चिमनी गिर गयी. जिसकी चपेट में काम कर थे दर्जनों मजदुर आ गए.
