छतीसगढ़बिलासपुर

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, कई टुकड़ों में बंटा शव

बिलासपुर न्यूज धमाका – वेलेंटाइन डे जहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, वहीं इस खास दिन पर एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ. बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस हादसे में दोनों के शव कटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!