छतीसगढ़जशपुर

प्रेमी ने खेत में दफनाया प्रेमिका का शव, ऊपर बो दिया धान

जशपुर न्यूज धमाका – पांच माह पहले अपने जीजा के घर से गायब हुई 16 साल की नाबालिग लड़की का शव कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में मिला है। प्रेमी ने प्रेमिका के शव को खेत में दफन उसके कर ऊपर धान बो दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मजिस्ट्रियल ऑर्डर के बाद खेत को खुदवाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना की  वजह लव ट्रायंगल के बाद उपजे विवाद को बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने जशपुर जिले के एक थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर जशपुर जिले के अंतर्गत एक गांव में गई थी। जिसे 6 से 7 अगस्त के दरमियानी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुलसलाकर भगाकर ले गया है। 

जिस पर जशपुर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी निवासी हेमंत प्रधान उम्र 21 वर्ष द्वारा नाबालिग लड़की को हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) ले जाने के संदेह पर एसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व नेतृत्व में पुलिस टीम हैदराबाद पहुंची। जहां संदेही हेमंत प्रधान अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रह रहा था। संदेही से गुम बालिका के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नाबालिग बालिका को अपने साथ लाया था, लेकिन अगले ही दिन वह बस में बैठकर अंबिकापुर चली गई। आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा, लेकिन अंततः वह टूट गया तथा अपराध करना स्वीकार कर लिया।

दफन शव को निकलवाया 

आरोपी ने इसकी जानकारी अपनी मां, बड़े भाई निलेश प्रधान व रिश्ते का चाचा सत्यनंदन प्रधान को दी। आरोपियों ने शव को छुपाने के मकसद से आरोपी के पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से लगभग दो से ढाई मीटर दूर खेत में शव को दफन कर दिया। चूंकि उस वक्त धान का सीजन था, इसलिए शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी।

नाबालिग ने की आत्महत्या

आरोपी ने बताया कि, 6 अगस्त की रात्रि में नाबालिग को उसके जीजा के घर से भगाकर वह अपने ग्राम महुआटोली थाना कुनकुरी लेकर आया। नाबालिग को उसने 7, 8 एवं 9 अगस्त तक अपने ही घर में रखा। इसकी खबर आरोपी की पुरानी प्रेमिका को लगने पर वह आरोपी के घर पहुंच गई और  आरोपी हेमंत से लड़की को भगाकर ले आने के संबंध में वाद-विवाद कराने लगी, फिर वह अपने घर चली गई। आरोपी ने बताया कि वह 10 अगस्त की सुबह अपने घर से बाहर गया था व रात को अपने घर वापस आया तो उसने देखा कि नाबालिग ने आत्महत्या कर ली है।

की जाएगी कार्रवाई

 जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि, खेत से शव को निकलवाने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!