छत्तीसगढरायपुर

लखीमपुर खीरी घटना : 5 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव,कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, उत्तर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की जाएगी मांग

रायपुर न्यूज़ कांग्रेस 5 अक्टूबर लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी। यह ऐलान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की है। कांग्रेस की ओर से विज्ञप्ति जारी किया गया है।कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहनों से रौंदना और उनकी निर्मम हत्या करना उत्तर प्रदेश की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े कर रहा है परिजनों को सांत्वना देने के लिए लखीमपुर खिरी जा रहे एआईसीसी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक कार्रवाई का कांग्रेस विरोध करती है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में 5 अक्टूबर 2021 को कलेक्ट्रेट घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश सरकार के बर्खास्तगी की मांग की जायेगी कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम का आयोजन में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकरियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!