जगदलपुरछत्तीसगढ

राजा कमलचंद ने मां खमेश्वरी पूजन कर मांगी खुशहाली

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// बस्तर दशहरा मनाने से पहले शारदीय नवरात्र की अष्टमी की आधी रात निशा जात्रा विधान पूरा किया गया है। जगदलपुर के निशा जात्रा मंदिर में बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव ने मां खमेश्वरी की पूजा कर यह रस्म अदा की। इस विधान को पूरा करने के लिए 12 बकरों की बलि दी गई। यह परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है। विधान को पूरा करने के बाद राजा ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।निशा जात्रा विधान को पूरा करने के लिए 12 गांव के राउत माता के लिए भोग प्रसाद तैयार किए।

राज परिवार के सदस्य महुआ तेल से प्रज्वलित विशेष मशाल की रोशनी में अनुपम चौक स्थित निशा जात्रा मंदिर पहुंचे और लगभग 1 घंटे तक तांत्रिक पूजा की। इस विधान को पूरा करने के लिए 12 बकरों की बलि देकर मिट्टी के 12 पात्रों में रक्त भरकर तांत्रिक पूजा अर्चना करने की परंपरा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!