बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

अपने भाई पर हंसिये से वार कर उतारा मौत के घाट, मां-बहन और पुलिस पर भी किया जानलेवा हमला

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///  सिविल लाइन थाना क्षेत्र ने एक भाई ने अपने ही भाई को हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया.इतना ही नहीं सिर पर खून सवार आरोपी ने मां और बहन पर भी जानलेवा हमला किया. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शनिप रात्रे और कांस्टेबल पर भी जानलेवा हमला हुआ हैआरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाटा डल्ला गली में रहने वाला विजय कुर्रे का आज दोपहर गुरुद्वारा से खाना लाने की बात पर अपने बड़े भाई मनोज कुमार कुर्रे से विवाद हो गया. दोनों भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि विजय ने अपने भाई मनोज पर हंसिये से जानलेवा वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई. दोनों भाइयों के बीच विवाद में हुए शोरगुल को सुनकर उनकी बहन शशी सूर्यवंशी और मां भी पहुंचे.

आरोपी ने उन पर भी हमला किया.घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस को देख कर बदहवास आरोपी विजय कुर्रे ने पुलिस पार्टी पर भी हंसिये से दो बार वार कर दिया, जिससे कांस्टेबल शिव जोगी के सिर पर चोट लगी है, तो वहीं थाना प्रभारी शनिप रात्रे पर भी हमला किया गया, उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है. वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!