छतीसगढ़रायपुर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : पत्रकारों ने खोला मोर्चा, हाईवे चक्काजाम कर हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की, रायपुर प्रेस क्लब ने कहा – हत्याकांड की हो SIT जांच

रायपुर न्यूज धमाका – बीजापुर के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या हमारे लिए स्तब्ध करने वाली बेहद दुखद घटना है। रायपुर प्रेस क्लब ने जयस्तंभ चौक पर कैंडल जलाकर मुकेश को श्रद्धांजलि दी और इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाने और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना को लेकर बस्तर में भी पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर को न्याय दिलाने बीजापुर नेशनल हाईवे पर बैठकर पत्रकारों ने चक्काजाम किया है। पत्रकार पुलिस प्रशासन और सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है, लेकिन ताजा घटना ने बता दिया है कि एक भ्रष्ट व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की क़ीमत जान देकर चुकानी होती है। साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या से प्रदेशभर के पत्रकारों में गहरी पीड़ा और आक्रोश है। रायपुर प्रेस क्लब यह मांग करता है कि इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाई जाए और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रायपुर प्रेस क्लब ने राज्य सरकार से मांग की है कि बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे। शोक की इस घड़ी में रायपुर प्रेस क्लब साथी मुकेश चंद्राकर के परिवार के साथ खड़ा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!