नई दिल्ली

ED के तीसरे समन पर जैकलीन फर्नांडीज नहीं हुईं पेश

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आज फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुईं. प्रवर्तन निदेशालय अब तक जैकलीन को तीन बार समन भेज चुका है. अब उन्हें पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया गया है अभिनेत्री ने एजेंसी के सामने पेश न होने के पीछे “पेशेवर प्रतिबद्धताओं” का हवाला दिया है.जांच एजेंसी ने पहले जैकलीन फर्नांडीज को शुक्रवार को दिल्ली में अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं आईं. उन्हें सोमवार को फिर तलब किया गया है

इससे पहले एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी पूछताछ की थी. जैकलीन 30 अगस्त को पहली बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई थीं. इस दौरान उनसे मामले में गवाह के रूप में चार घंटे तक पूछताछ की गई और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज किया गया.मामला शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति ने कानून मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सिंह (तब जेल में) को पैसे के बदले में जमानत दिलाने में मदद करने की पेशकश की.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!