छतीसगढ़रायपुर

अफसरों को फिल्ड में उतरने के निर्देश : बिगड़ती कानून व्यवस्था से आईजी खफा, अफसरों की ली क्लास

रायपुर न्यूज धमाका – शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था से खफा रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने सोमवार सुबह 11 बजे जिले के सभी थानों के टीआई के साथ राजपत्रित अफसरों की बैठक बुलाई। बैठक में एसएसपी डॉ. संतोष सिंह भी उपस्थित रहे। अपराध पर अंकुश नहीं लगने पर आईजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गंभीर अपराध पर राजपत्रित पुलिस अफसरों को फील्ड पर जाने के निर्देश दिए।

आईजी ने बैठक में अफसरों को साफ शब्दों में कहा कि, किसी भी घटना पर बड़े अधिकारी खुद ही फील्ड पर निकलें, टीआई के भरोसे न रहें। इसके साथ ही हाल के दिनों में घटित हत्या सहित अन्य गंभीर अपराध के मामलों को आईजी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के टीआई तथा सीएसपी से वन टू वन बात कर जानकारी ली।

पंडरी टीआई निलंबित

चोरी की जांच में लापरवाही बरतने पर आईजी ने पंडरी टीआई मल्लिका बैनर्जी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। टीआई पर आरोप है कि चोरी के दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ चोरी का माल बरामद कर लिया था। टीआई ने माल बरमादगी की जानकारी न तो अपने थाने को दी और न ही संबंधित थाना क्षेत्र विधानसभा जहां से माल बरामद किया था, वहां जानकारी दी। आईजी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पंडरी टीआई को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

एफआईआर नहीं लिखने पर फटकार

एक नवंबर की रात जांजगीर-चांपा जिले के भाजयुमो नेता के साथ लूट तथा उस पर चाकू से हमला मामले का सीसीटीवी फूटेज आने के बाद भी डीडीनगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इससे नाराज होकर आईजी ने डीडीनगर टीआई को जमकर फटकार लगाई। साथ ही टीआई को व्यवस्था सुधाने निर्देश दिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!