छत्तीसगढबिलासपुर

ठंड से राहत देने के लिए शिव परिवार की पहल, गरीब परिवार व दिव्यांगों को बांटे कंबल, हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

शहर के शिव परिवार के सदस्य दिव्यांग व गरीब परिवार के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्हें कंबल बांटकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली, ताकि उनकी हर तरह से मदद कर सके। सदस्यों ने संकल्प भी लिया कि इसी तरह जरूरतमंदों का सहयोग करेंगे।

इस परिवार का उद्देश्य ही जरूरतमंदों की मदद करना है। इसी सेवाभाव को देखकर सदस्य जुड़ने लगे हैं। वर्तमान 30 से 35 सदस्य ऐसे हैं जो उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं। अभी ठंड की दस्तक हो गई है। ऐसे में कई परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में ओढ़ने को कंबल तक नहीं है। ठंड में उन्हें ठिठुरना न पड़े। इसलिए सदस्य शहर के उन स्थानों में पहुंचे जहां ऐसे लोग रहते हैं।जूना बिलासपुर शिव चौक, मुंगेली नाका, विकास नगर समेत अन्य क्षेत्रों में जहां कंबल का वितरण किया गया। सदस्यों ने 15 कंबल बांटे। इतने ही वे लेकर निकले थे। पर वितरण के दौरान और भी लोग पहुंच गए थे। इस दौरान उनसे पता पूछा गया, ताकि उन तक भी कंबल पहुंचा सके। इससे पहले शिव परिवार की ओर से ऐसे ही गरीब परिवारों में दीपावली पर्व में पटाखे, मिठाइयां बांटी गई थी।

इसके अलावा समय-समय भोजन पैकेट भी उपलब्ध कराए जाते हैं। सदस्यों में प्रमुख रूप से संरक्षक निरंकार तिवारी, सलाहकार मणीशंकर दुबे, पूनम शुक्ला समेत अन्य शामिल थे। संरक्षक निरंकार तिवारी का कहना है कि जिन्हें कंबल नहीं बंट पाया, उनके घरों तक सदस्य पहुंचाएंगे। इसके अलावा जब उनके द्वारा मदद मांगी जाएगी, हम हाजिर रहेंगे। सारे सदस्य निस्वार्थ भाव से इस काम में जुटे हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!