
EV टेक्नोलॉजी और वाहन रखरखाव में छात्रों को मिलेगा उद्योग-सम्मत प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान कलिंगा विश्वविद्यालय ने 16 जून 2025 को अपने परिसर में ऑटोमोटिव स्किल्स के क्षेत्र में दो नए उत्कृष्टता केंद्र (Centers of Excellence) का शुभारंभ किया। ये केंद्र गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स प्रा. लि. और जस्टऑटो सॉल्यूशंस प्रा. लि. के सहयोग से स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक और मेंटेनेंस में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

शिक्षा और उद्योग के समन्वय की दिशा में कदम
शुभारंभ समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, एवं मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विजय कुमार गोयल (अध्यक्ष, CGPURC) मौजूद रहे। गोदावरी पावर एंड इस्पात लि. के निदेशक श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, जस्टऑटो के सीईओ श्री नवीन चंद्र शर्मा, और ASDC के प्रतिनिधि श्री लोकेश ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
- तकनीकी दक्षता का मिलेगा लाभ
- इन COE के माध्यम से छात्र:
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों की संरचना और संचालन को समझ पाएंगे।
- वाहन मरम्मत व रखरखाव के क्षेत्र में हाथों-हाथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
- औद्योगिक संस्थानों को तकनीकी सहयोग भी दे सकेंगे।
- इस पहल से छात्र रोज़गार के लिए बेहतर तरीके से तैयार होंगे और उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा।
